फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमा पड़ा नंदन-कानन संवारने का अभियान

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।नंदन कानन पार्क की बिगड़ी सूरत संवारने का काम धीमा पड़ गया है। शुरू में तो प्रशासन ने बहुत तेज रफ्तार से काम कराया, लेकिन इसके आगे बात नहीं बन पाई है। अब पार्क को ठीक कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी है। अधिकारियों ने कहा अगले सप्ताह से फिर से काम तेज गति से कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में न तो झूले ठीक कराए हैं और न ही फव्वारा शुरू हुआ है। तालाब में भी पानी नहीं भर पाया है। पिछले शनिवार को डीएम धनलक्ष्मी के. के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नंदन कानन पार्क में तीन सौ सफाई कर्मचारी लगवाकर पार्क को साफ कराया था। लगभग 100 ट्रक कूड़ा निकलवाया था।
इसके बाद डीएम के साथ अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। डीएम ने सभी विभागों को पार्क के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। उस समय तो ऐसा लगा पार्क चंद दिनों में ही चमकने लगेगा, लेकिन काम के लिए पैसे की जरूरत सामने आते ही रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

विभागों द्वारा बजट की मांगने पर प्रशासन ने पार्क के रख रखाव के लिए जिला पंचायत को देने का निर्णय लिया था। इसके बाद अभी तक काम नहीं हो पाया है।
कलक्ट्रेट प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश के साथ बैठक की। सोमवार को फिर से प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कर इसके रख रखाव की जिम्मेदारी के संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद पार्क को विकसित करने का कार्य तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें