बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव के इमामुद्दीन ने कहा रोजाना दिन छिपते ही उनके घर में पत्थर आने शुरू हो जाते है। उन्होंने कहा आरोपियों के डर से उसने गांव छोड़ दिया है। शनिवार को उसने सीओ बागपत से भी शिकायत की।
इमामुद्दीन ने बताया उसके परिवार के ही कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। वे उनके घर पर दिन छिपते ही पत्थर फेंकने लगते हैं। कई बार पत्थर उसके बच्चों को भी लग गए। डर के कारण पूरा परिवार कमरे में कैद रहता है। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की तथा गांव छोड़ने की धमकी दी। आरोपियों के डर से उसने अपने परिवार के साथ घर से पलायन कर दिया है। वह अब रिश्तेदारी में जाकर रहेगा।
शनिवार को उसने कोतवाली पहुंचकर सीओ से शिकायत की। सीओ बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा इमामुद्दीन का अपने परिवार के लोगों से ही रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।