फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती के विरोध पर प्रदर्शन

Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत। विद्युत कटौती के विरोध में शनिवार को बावली रोड के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र न हुआ तो वे एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन

उनका कहना था कि विद्युत निगम द्वारा की जा रही अंधाधुध कटौती से उनके विद्युत यंत्र शोपीस बनकर रह गए है। साथ ही उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर अंकित तोमर, सौरभ, अंकुर, प्रवेंद्र, सागर, हिमांशु आदि ने बताया कि बिजली न आने के कारण उन्हें विभिन्न भर्तियों की तैयार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद निगम के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं। उन्हाेंने समस्या के लिए प्रदर्शन किया और शीघ्र कार्रवाई न होने पर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी। प्रदर्शन व चेतावनी देने वालों में राजकुमार, प्रवीण, पंकज, राम निवास, भगत सिंह, शक्ति, बिटटू, योगेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें