बागपत। शहर में एक शादी समारोह में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
बागपत के मुहल्ला गायत्रीपुरम में एक शादी समारोह में गुरुवार की शाम एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो वहां पर हंगामा हो गया। लोगों ने मिलकर युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बाद में युवक के परिजनों ने आकर शादी में मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद शादी समारोह में जमकर मारपीट हुई। इसमें वहां पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
घर में घुसकर परिवार पर हमला
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर निवासी बबली ने बताया कि उसकी बेटी नीलम की शादी लालूखेड़ी गांव के एक युवक के साथ हुई थी। नीलम के ससुरालियों से उनका विवाद चल रहा है। गुरुवार को ससुरालियों ने घर पर आकर जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि नीलम के ससुरालियों के पक्ष में पड़ोस के लोगों ने उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इससे वह स्वय, उसकी बेटी नीलम, बेटा विकास घायल हो गया। पीड़ितों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने कोतवाली पर घटना की तहरीर दी है।