फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे, पुत्रवधु को जलाकर मारने की कोशिश

Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। खेड़ी प्रधान गांव में एक पिता ने अपने बेटे व पुत्रवधु को तेल छिड़ककर जलाकर मारने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह बचकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

रणवीर पुत्र शिवचरण खेड़ी प्रधान गांव का रहने वाला है। उसके चार भाई है, लेकिन वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ अलग रहता है। उन्हीं के साथ पिता शिवचरण भी रहता था, लेकिन कुछ दिन पूर्व पिता का उनके साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर पिता उनकी जान का दुश्मन बन गया और उसने मारपीट कर घर से निकले की धमकी देने लगा। बृहस्पतिवार को भी पिता ने बेटे व पुत्रवधु को घर से बहार निकलने को कहा तो बेटे ने इंकार कर दिया। पिता ने मिट्टी का तेल दोनों पर उडे़लकर दोनों को जलाकर मारने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। शुक्रवार को रणवीर व उसकी पत्नी पिंकी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अपने ही पिता के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें