बागपत। मुरादाबाद में एआरओ के पद पर तैनात रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह की पत्नी और बेटी मंगलवार को लापता हो गई। परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
फैजपुर निनाना निवासी भूरू सिंह ने बताया कि उसका बेटा महेंद्र सिंह, पुलिस विभाग में एआरओ के पद पर तैनात थे। पिछले वर्ष उसकी अचानक मौत हो गई थी। महेंद्र सिंह की पत्नी देविंद्री अपने बच्चों के साथ मेरठ पल्लवपुरम में रहती है। मंगलवार को देविंद्र, अपनी बेटी अनुराधा और अनामिका के साथ स्कूटी से मेरठ के लिए गई थी परंतु वे वहां नही पहुंची। परिजनों को आशंका है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर घटना की शिकायत क र उनकी बरामदगी की मांग की है।
मां-बेटे गुम
बागपत। शाहपुर बड़ौली निवासी सतंराम का कहना है कि उसकी पत्नी अंजू खेकड़ा फैक्टरी में काम करती है। 14 मई को अंजू अपने बेटे के साथ खेकड़ा फैक्टरी गई थी। लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर उनकी तलाश कराए जाने की मांग की।