फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी कर्मी से लूटपाट

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भगौट-नवादा मार्ग पर भट्ठे के पास एमसीडी कर्मी पर बदमाशों ने हमला कर हजारों की नकदी, मोबाइल, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने चांदीनगर थाना पर तहरीर दी।
विज्ञापन

पूरणपुर नवादा निवासी जयवीर सिंह, एमसीडी का कर्मचारी है। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक द्वारा दिल्ली से अपने घर आ रहा था। भगौट-नवादा मार्ग पर स्थित भट्ठे के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक रुकवा ली। बदमाश, जयवीर को खेत में ले गए और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर उससे तीन हजार रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी और चेन लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें