बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। आरोप है कि उसके बड़े भाई ने उसकी पांच बर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने सीओ ऑफिस पर पहुंचकर घटना की शिकायत की और आरोपी ताऊ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
लापता महिला का सुराग नहीं
बालैनी। गांव मवीकलां की एक महिला,तीन बच्चो की मां है। 21 मार्च की शाम महिला किसी काम से खेत में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला के पति ने बालैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस अभी तक महिला का सुराग नहीं लगा पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।