खेकड़ा। नगर में रेलवे स्टेशन के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में खेकड़ा निवासी तीन छात्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर छात्र फरार हो गए।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के समीप महामना मालवीय डिग्री कालेज के खंडहर छात्रावास में बैठे छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर पहले तो कहासुनी हो गई, जो बाद में संघर्ष में बदल गई। दोनाें ओर से जमकर लात-घूंसे और हाकी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर छात्र फरार हो गए। संघर्ष के दौरान खेकड़ा एक गुट के दो छात्र रोहित, विजय तथा दूसरे से शोभित समेत तीन छात्र घायल हो गए। साथी छात्रों ने घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।