फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा निपटाने गई पुलिस पर पथराव

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। चकबंदी का मामला न निपटने पर अब गांवों में झगड़े होने शुरू हो गए हैं। रछांड़ में पिछले 25 साल से चकबंदी का मामला नहीं निपट पाया है। इसके चलते शुक्रवार को जाट और दलित पक्ष में झगड़ा हो गया। झगड़ा निपटाने गई पुलिस पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी घायल हो गए। पथराव करने वाले कई लोगों पर पुलिस और ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में चकबंदी चल रही है। इसको लेकर जगदीश और भोपाल के बीच जमीन का विवाद भी बहुत पहले से चल रहा है। इसको लेकर कई बार झगड़ा और मारपीट भी हो चुकी है। गांव का एक तीसरा पक्ष राजेंद्र कश्यप भी भोपाल पक्ष का समर्थन करता है। शुक्रवार की देर शाम जमीन को लेकर फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों के झगड़े में दखल दिया। इस पर भोपाल पक्ष के लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी घायल हो गए। उनका उपचार बिनौली सीएचसी पर कराया गया। बाद में कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने राजेंद्र, मुन्ना, नीतू, डोली, विमला, चंद्रवीर आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन्हीं लोगों के खिलाफ ग्रामीणों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें