खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम रटौल में मस्जिद के सामने खड़ी कार को हटाने के लिये कहने पर हुए संघर्ष में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम रटौल स्थित मस्जिद में चांदू नमाजियों को नमाज अदा कराता है। रविवार की दोपहर नमाज के समय साबिर की कार मस्जिद के पास खड़ी थी। चांदू ने साबिर को गाड़ी हटाने के लिये कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षाें के बीच कहासुनी संघर्ष में बदल गई। दोनाें पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष के चांदू, उसकी पत्नी सर्वरी, पुत्र इमरान, तसलीम, मोमीन एवं दूसरे पक्ष के तीन सगे भाई साबिर अली, आबिद अली, माजिद घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संघर्ष बंद कराया। इसके बाद घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।