फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर अत्याचार : गांव छोड़ने की धमकी

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव लोयन में दीपावली की रात पहले एक दलित परिवार के पशुओं को जलाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की गई। इसके बाद धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

लोयन निवासी विनोद पुत्र बंगाली का कहना है कि पड़ोस के लोगों ने दीपावली पर हमलावरों ने उनके पशुओं के ऊपर ज्वार की जलती हुई पूली डाल दी। उन्होंने किसी तरह अपने पशुओं की जान बचाई। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट शुुरू कर दी। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। बाद में उन पर फायरिंग कर दी। इससे वे अपने कमरे में दुबक गए। हमलावरों ने धमकी दी कि यदि वे गांव छोड़कर नहीं गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ितों को अपनी जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ितों ने थाना पर पहुंचकर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित एसपी दफ्तर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें