बागपत। पुराना कस्बा में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का निकाह परिजनों ने 40 वर्ष के अधेड़ के साथ कर डाला। इसकी शिकायत कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम ने कोतवाली में की। साथ ही सूचना के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
बुधवार को कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम, कोतवाली पर पहुंची। उसने शिकायत करते हुए कहा कि पुराना कस्बा के एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी नाबालिग लड़की का निकाह चालीस वर्ष के अधेड़ से कर दिया। निकाह को लेकर लड़की भी खुश नहीं थी। इस मामले की पड़ोस के लोगों ने पुलिस को भी जानकारी दी, लेकिन जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और निकाह करा दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं था। इस मामले में वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।