फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पीछे और शराब तस्कर आगे, कोरोना काल में पकड़ी गई 97 हजार लीटर शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी जोरों पर, इस साल पकड़ी 97 हजार लीटर शराब
विज्ञापन

415 आरोपी गिरफ्तार किए, लेकिन नहीं रुकी अवैध शराब की तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना काल की सख्त चेकिंग में भी शराब की तस्करी हुई। इस दौरान जिले में 97 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। पुलिस ने 415 आरोपी पकड़े। हरियाणा, गाजियाबाद और मेरठ के बॉर्डर से तस्करी का खेल खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर नजर डालें तो साल 2019 में एक लाख 23 हजार 758 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी। जबकि साल 2020 में कोरोना का संक्रमण भी रहा। लॉकडाउन हुआ और जगह-जगह पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की। इसके बावजूद 31 अगस्त तक 97160 लीटर तस्करी की शराब पकड़ी गई है। तस्करों को कार्रवाई का डर नहीं है और जिलों में अवैध शराब खपाई जा रही है। इस सबको देखते हुए ही डीएम शकुंतला गौतम ने पिछले महीने शराब की तस्करी रोकने के लिए चार टीम गठित की थीं। इसके बावजूद अवैध शराब से पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें