फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में परिवार पर हमला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढ़िकाना गांव का मामला, तीन महिला समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। ढ़िकाना गांव मेें नाली विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मकान पर पथराव भी किया। इसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायलों में बेगराम पुत्र बलजोर, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र गोविंद और पुत्री गुड़िया व नीलम शामिल है। घायलों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों से नाली में कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार के लोग खेत जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तभी पड़ोस के लोगों ने उन पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके मकान पर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में घायल बेगराम ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें