फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपियों समेत तीन लोगों ने अदालत में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में महिंद्रा कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलावा दोघट थाना क्षेत्र के मांगरौली गांव के मामले में एक आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बोहला चौकी के पास एक माह पूर्व महिंद्रा कंपनी के कर्मचारी के साथ लूटपाट करने के मामले में आरोपी अक्षय पुत्र तरसपाल निवासी बड़ौत व वीरेंद्र पुत्र सतीश निवासी शताब्दीनगर ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी अक्षय बड़ौत के एक स्टेडियम संचालक पर फायरिंग के मामले में भी फरार चल रहा था। बड़ौत कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर हथियार बरामद किए जाएंगे। इसके अलावा बड़ौत निवासी युवती की शादी वर्ष 2018 में मांगरौली गांव के रवि से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति ने महिला को मकान की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। परिजनों ने पति रवि, सास कमलेश, पिंकी, सुमन और सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को आरोपी पति रवि ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें