फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंशीय पशुओं को खदेड़ते समय भाकियू नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के जंगल में खेत से आवारा गोवंशीय पशुओं को खदेड़ने पहुंचे भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष की गिरकर अचानक मौत हो गई। हार्ट फेल होने से मौत की आशंका जताई जा रही है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के घर पर लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

छपरौली निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र सिंह भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष थे। शनिवार की रात 10 बजे के लगभग वे खेत में आवारा गोवंशीय पशुओं को निकालने के लिए गए, जब वे खेत से गोवंशीय पशुओं को खदेड़ रहे थे तो अचानक गिरकर बेहोश हो गए। उनके साथ गए अन्य किसान उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट फेल होने से मौत होने की आशंका जताई गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बेटे अभी अविवाहित हैं। रविवार को सुबह के समय गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया । घर पर शोक संवेदना लेने वालों की भीड़ लगी रही। बता दे कि मृतक सुरेंद्र सिंह 1986 से भाकियू से जुड़े हैं। किसानों के हक की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें