फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 15 के लोगों का गुराना रोड गली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड गली नंबर आठ के निवासियों ने रविवार को वार्ड में एकत्र होकर गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को समाजसेवी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं और पुरुष वार्ड नंबर 15 गुराना रोड गली नंबर आठ में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। प्रमोद शर्मा ने कहा जहां एक ओर केन्द्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह स्वच्छता अभियान नगर में विभागीय अफसरों की लापरवाही व वार्ड सभासदों की पोल खोल रहा है। नगर में ऐसी कोई सड़क या मार्ग नहीं है, जहां पर कूडे़ का ढेर न लगा हो। गली नंबर आठ में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से राहगीरों को भी गंदगी का सामना करना पड़ता है। इससे वहां पर संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। आरोप लगाया कि दर्जनों बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर नगरपालिका परिषद चेयरमैन अमित राणा ने कहा शिकायत मिली है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में प्रमोद मलिक, कपिल, कुलदीप, संजय, वीरमति, रीटा, कमलेश, सरोज, सुशीला आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें