फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राममेहर विद्यालय, दोघट में पांचवीं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए और योगासन भी कर दिखाए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्य मंदिर के स्वामी रामेश्वर बाबा और फुलकी देवी ने संयुक्त रूप से सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार होगा। आज विज्ञान का युग है और विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने में सहायक साबित होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। प्रदर्शनी में भांप से चलने वाला जेनरेटर, रेल की गति की हवा से बिजली पैदा करना, बीज रोपना आदि मॉडल सबसे ज्यादा पसंद किए। प्रधानाचार्य प्रतिभा आर्य ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक शैली का विकास करना है। छात्र-छात्राओं ने योगासन भी करके दिखाए। विज्ञान और योगा की महत्ता को बताया। प्रदर्शनी में पलकी कुमारी, उत्कर्ष प्रताप, निशिका राठी, तनु राठी, वंशिका राठी, आकाश राठी, दीपिका राठी, आसिम आदि छात्र-छात्राओं के मॉडल को सराहा गया। इस मौके पर अंजली पंवार, वैशाली, दीपाली राठी, सतेंद्र राठी, शैली कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें