बागपत। ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत निबंध, पोस्टर, विज्ञान और गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें निबंधन प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक सिसाना से छात्रा अलीशा प्रथम, क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत की छात्रा अंजली और गौरीपुर जवाहर नगर की नेहा संयुक्त रूप से प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कानौली की छात्रा काजल प्रथम और विज्ञान और गणित मॉडल प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत की टीम प्रथम रही।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनोबल बढ़ता है। परिषदीय शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसका यह एक हिस्सा है। ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल ने बताया कि विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत, सिसाना, शिकोहपुर और निवाड़ा, गौरीपुर जवाहरनगर, कानौली सुल्तानपुर हटाना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंधन प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक सिसाना से छात्रा अलीशा प्रथम, शिकोहपुर से उस्मान द्वितीय, सिसाना से निधि तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत की छात्रा अंजली और गौरीपुर जवाहर नगर की नेहा संयुक्त रूप से प्रथम, शिकोहपुर से तुषार द्वितीय और सुल्तानपुर हटाना से गुलाब तृतीय स्थान पर रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कानौली की छात्रा काजल प्रथम, गौरीपुर जवाहर नगर की छात्रा उमा द्वितीय और बागपत से निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान और गणित मॉडल प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत प्रथम, निवाड़ा द्वितीय, शिकोहपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कल्पना त्यागी, अनामिका पांडेय, सीमा शर्मा रही। प्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह, विश्वंभर सिंह, योगेश शर्मा, पवन कुमार, पिंकी तोमर, अंजुम गनी आदि उपस्थित रहे।