फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दुल्हन सहित दो की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास ट्रक ने दुल्हन की कार में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हे समेत सहित लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने घायलों को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तराखंड के हल्द्वानी से दुल्हन लेकर परिवार हरियाणा के सिलाना गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जनपद के सिलाना गांव निवासी प्रवीण कुमार (25) पुत्र बलबीर सिंह 24 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में बारात लेकर गया । हल्द्वानी निवासी नीमा (19) पुत्री बाजीराम से शादी हुई। रविवार की रात में दुल्हन को लेकर दूल्हा ईको कार से वापस घर लौट रहे थे। कार में परिवार के सात सदस्य भी सवार थे। रविवार की रात में डेढ़ बजे के लगभग वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास पहुंचे, तो ट्रक ने ओवर टेक करते समय कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन नीमा और दूल्हे केे दोस्त रोहताश (33) पुत्र चांदराम निवासी पांची जटान जनपद सोनीपत हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हा प्रवीण कुमार, उसके भांजे जितेंद्र, बुआ कमला देवी, रिश्तेदार मोहन, दुल्हन का भाई भीम शंकर, भाभी सुनीता, कार चालक सज्जन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों ने खेकड़ा थाने पर तहरीर दी। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।

कार को काफी दूर तक घसीट कर ले गया ट्रक
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा इतना भीषण था, इसका अंदाजा क्षतिग्रस्त कार को देखकर ही लगाया जा सकता है। लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद ट्रक कार को काफी दूर तक घसीटा हुआ ले गया।
विज्ञापन


डोली की जगह अर्थी पर पहुंची दुल्हन
बागपत। उत्तराखंड के हल्द्वानी से सात फेरे लेकर दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सात जन्मों के सपने सजाए दुल्हन डोली की जगह ससुराल में अर्थी पर पहुंची। दर्दनाक हादसे से हर कोई दुखी था। दोनों परिवार में खुशी का माहौल पल भर में रंज में बदल गया। हर किसी के मुंह से निकल रही थी कि बहुत बुरा हुआ।

तेज रफ्तार बन रही हादसों का कारण
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण दुघर्टनाएं बढ़ गई है। हर रोज सड़क दुर्घटनाओं में किसी न किसी की मौत हो जाती है। एक्सप्रेस-वे पर चेतावनी बोर्ड भी लगे हैं, लेकिन वाहन चालक सावधानी नहीं बरतते। जब से एक्सप्रेस-वे पर यातायात शुरू हुआ, तब से 18 से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें