फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के 29 हजार किसानों के 201 करोड़ रुपये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना किसानों की समस्या और बागपत का सियासी मुद्दा बन चुके मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान के प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है। सॉफ्ट लोन स्वीकृत होने के बाद 201 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समिति को भेजा है, यहां से बैंकों के माध्यम से यह भुगतान दो दिन में किसानों के खातों तक पहुंच जाएगा। लोन से बागपत के 29103 गन्ना किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के पेराई सत्र 2017-18 के गन्ने के बकाया भुगतान का मुद्दा रह रहकर गरमाता रहा है। पिछले दिनों ही 201 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मंजूर किया । सोमवार को मंजूर किया लोन सहकारी गन्ना समिति मलकपुर के खाते में पहुंच गया। समिति की ओर से यह बैंकों के माध्यम से दो दिन में किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। मलकपुर मिल क्षेत्र के 29103 किसानों को बकाया भुगतान की समस्या का समाधान हो जाने से लाभ मिलेगा। प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार का कहना है कि भुगतान प्रेषित किया।


भाजपा सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड : सुरेश राणा
बागपत। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने कहा भाजपा सरकार ने सपा सरकार के मुकाबले भुगतान का नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़े इस बात के गवाह है। सपा सरकार के कार्यकाल के सापेक्ष दोगुना भुगतान किया। रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई और बागपत चीनी मिल को लेकर मंथन चल रहा है। किसानों के सामने कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। पेराई सत्र 2015-16 में गन्ना किसानों का यूपी में 1803 करोड़ रुपये का कुल गन्ना खरीदा गया था, वहीं योगी सरकार अब तक पेराई सत्र 2017-18 का 34100 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है, जो लगभग दोगुना है। सीएम ने खुद मलकपुर मिल के भुगतान को प्राथमिकता से लिया, जिसकी वजह से भुगतान हो सका।
विज्ञापन



किसानों को मिलेगा लाभ : सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि भुगतान से किसानों को लाभ होगा। भाजपा सरकार का यह सराहनीय कदम है। मलकपुर मिल का भुगतान पुरानी समस्या थी, उन्होंने इस मुद्दे को बार-बार उठाया। प्रदेश सरकार ने भी प्रकरण पर गंभीरता से कार्य कर किसानों को लाभ पहुंचाया।


पुराना भुगतान कंपलीट, अब रेगुलर किया जाएगा नया भुगतान
बागपत। मलकपुर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र के कुल 460 करोड़ रुपये बकाया थे। चीनी मिल ने पहले 250 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 210 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर हुआ। जिससे कंपलीट भुगतान हो गया है। हालांकि 51 करोड़ रुपये का ब्याज भी पुराने भुगतान पर बकाया है।

गदगद हुए किसान, मिला प्रधानमंत्री सम्मान
बागपत। किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो दो हजार रुपये पहुंचने शुरू हो गए हैं। रुपये पाकर किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने कहा किसानों के खाते में रुपये पहुंचने शुरू हो गए हैं। जल्द ही बाकी की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी। योजना का लाभ मिलने से किसान जितेंद्र कुमार का कहना है कि सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। किसान जसवीर सिंह का कहना है कि रुपये मिलने से लाभ होगा, भविष्य में धनराशि बढ़ने की उम्मीद भी बन रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें