बड़ौत (बागपत)। नगर के कॉलेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के अंतर्गत रविवार को स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया। जेवी कॉलेज की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें रासेयो शिविर के सातवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम ने छात्राओं को पौधों की निराई-गुड़ाई व सिंचाई करने के तरीकों से अवगत कराया। इसमें डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. जोगेेंद्र सिंह, डॉ. हीरालाल, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, राजकुमार, सिद्धि, सयान, गुलशन का योगदान रहा। उधर इसी कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई के शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया। बाद में कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के मुख्य मार्गों से जन जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वयंसेवकों को डिजिटल इंडिया की जानकारी दी। इसमें डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा। उधर इसी कॉलेज की तृतीय इकाई के शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने सफाई एवं जन स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें मुकेश, गौरव, उर्वेश, वसीम, यूसुफ, दिव्यांश, फिरोज, किशोर कुमार आदि रहे।