बागपत। सात फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को प्रशासन ने चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा है। 39 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं। वहीं रिजर्व में भी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। डीएम ने सभी अफसरों को शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया।
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जाएगी। दो पाली में परीक्षा को प्रतिदिन कराया जाएगा। इसमें प्रथम पाली का आठ से 11:15 बजे और द्वितीय पाली का दो से पांच बजे निर्धारित किया । 30862 पंजीकृत छात्र-छात्राएं भाग लेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए डीएम ने परीक्षा को चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा है। इसके लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं। वहीं 39 परीक्षा केंद्रों पर 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। डीएम इन्हें परीक्षा के शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्था के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था भी बनाए हैं । सभी केंद्रों पर दो व्यवस्थापक रहेंगे। डीएम ने सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक, केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी सहन नहीं होगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी।
30862 परीक्षार्थी होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल
बागपत। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर में 30862 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल संस्थागत में 16081, व्यक्तिगत 178, कुल 16259 विद्यार्थी हैं। इंटर में 14603 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। संस्थागत में 13438 और व्यक्तिगत में 1165 विद्यार्थी शामिल होंगे।
ये होंगे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
जोनल मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट बागपत ( द्वितीय ) कुलदीप निषाद एसडीएम बड़ौत, एसडीएम बागपत और एसडीएम खेकड़ा को बनाया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट डीपीआरओ, एआर सहकारी विकास कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, डीएसओ चमन शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका को बनाया है। रिजर्व में जोनल मजिस्ट्रेट डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, एडीएम अनिल कुमार मिश्र रहेंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट डीसीओ विनीत कुमार, बीडीओ बड़ौत प्रेम चंद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी, राजकीय औद्योगिक संस्था खेकड़ा के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह को बनाया है।
जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्र
बागपत। जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फूलैरा, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, देव इंटर कॉलेज डौलचा, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वर गनर, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सराय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत, सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला को परीक्षा केंद्र बनाया।