फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर कार और केंटर की टक्करस कार सवार की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल, दिल्ली भर्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप कार और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें राजस्थान निवासी कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने खेकड़ा थाने में कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। चालक मौके पर कैंटर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों में दहशत है। मंगलवार को गंगानगर राजस्थान निवासी गौरव शर्मा अपनी कार मे सवार होकर कार चालक के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से गुजर रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा, तभी कैंटर और कार में टक्कर हो गई। इससे कार में सवार गौरव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खेकड़ा थाना पुलिस ने कार चालक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के शव को कार से बाहर निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस के सूचना देने पर मृतक के परिजन भी खेकड़ा पहुंच। उन्होंने थाने में कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें