खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें देहात मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कार्यकर्ता आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटेें। इस में पहुंची केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अल्का तोमर ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव में बागपत में दोबारा कमल खिलाने की अपील की। साथ ही सरकार की योजनाओं कों जन जन तक पहुंचाने को कहा। इसकी अध्यक्षता त्रिलोक चंद जैन ने की। संचालन नरेश वर्मा ने किया। इसमें सुदेश चौहान, कंवर पाल बंसल, ओमपाल सिंह, विपिन, अंशुल जैन, सन्नी गुप्ता, अभिषेक, प्रमोद बंसल, विनोद, मोहित, संजय, अंकित आदि रहे।