अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत आत्म कथा महायज्ञ में कथा व्यास साध्वी दर्शनी बाई ने कहा कि भगवान और भक्त के बीच जो संबंध होता है, वह अतुलनीय है। इसमें किसी नियम की जरूरत नहीं होती है, और जो भक्त सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करते हैं। उन्हें ईश्वर अवश्य ही दर्शन देते है। श्रीमद्भागवत कथा में अमर रंगीला, देवेंद्र सिंह, डीडी चौहान ने अपने सुंदर भजनों से भक्तों के मन को मोहा। इसमें बबलू गोयल, अनिल गोयल, सुनील, मुकेश, प्रमोद, श्रवण, चमन, देव कुमार, रामकिशन, अनिता गोयल, रुचि गोयल, मास्टर गजराज शर्मा, अजय गोयल आदि रहे। ब्यूरो
14 सितंबर को निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा
अग्रवाल मंडी टटीरी। पंडित अंकुर शर्मा ने बताया कि श्री राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर समिति द्वारा 14 सितंबर को दोपहर दो बजे श्री राधा कृष्ण की भव्य रथ शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी सुंदर-सुंदर झांकियां, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम होंगे। ब्यूरो