फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली के पहलवानों ने बनारस में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बनारस में हुई प्रथम स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में छपरौली अखाड़े के पहलवानों ने चार स्वर्ण पदक समेत छह मेडल जीते। पहलवानों का वापस लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत कुश्ती क्लब के महासचिव एवं छपरौली अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल ने बताया कि आठ सितंबर को हुई इस कुश्ती चैंपियनशिप में अखाड़े के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल 53 किलोग्राम भार वर्ग में रिशु नागर ने गोल्ड, 72 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा कौशिक ने कांस्य, 86 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित कुंडू ने सिल्वर, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सुधीर कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। ग्रीको रोमन के 67 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक उज्जवल ने गोल्ड व 96 किलोग्राम भार वर्ग में विरेश कुंडू ने गोल्ड मेडल जीता। पदक विजेता पहलवानों का अखाड़े पर लौटने से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें