फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप से होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेशभर में चल रही परियोजना की जांच पड़ताल के लिए शासन स्तर पर प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप बनाया गया है, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। जिले के अंतिम व्यक्ति का योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है इसकी जांच पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से जनहित के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित हैं, जिसके माध्यम से पात्रों को सरकार की सभी योजनाओं मिल रही है या नहीं, इसके लिए शासन स्तर से प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से संचालित योजनाओं का संचालन सही प्रकार से हो रहा है या नहीं, इसकी जांच पड़ताल होगी। ग्रुप के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। सदस्य अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, सदस्य संयोजक सचिव, विशेष सचिव मुख्यमंत्री को नामित किया गया है। सर्वोच्च प्राथमिकताओं की परियोजनाओं की सघन समीक्षा होगी। सभी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए समय सारणी के अनुसार अनुश्रवण होगा। नोडल विभागों द्वारा बैठक के पूर्व योजनाओं की क्रमिक प्रगति एवं उनकी पूर्ति समय सारिणी के अनुसार प्रत्येक दशा में उपलब्ध करानी होगी। जिला स्तर के अफसरों से योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद पांडेय ने प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप के सदस्य कार्रवाई में जुट जाने और सभी विभागों के अध्यक्षों को अवगत कराने के निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें