फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो से प्रदर्शित किए जाएंगे किसानों के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृषकों की आय दोगुनी करने के संबंध में प्रदेश के चार मंडलों में कार्यशाला होगी। इसमें किसानों से संबंधित किए गए कार्यों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें संबंधित जिले भाग लेकर अच्छी क्वालिटी के फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। समय पर फोटो नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनी से जिला आउट हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और झांसी मंडल में कृषकों की आय दोगुनी करने के संबंध में कार्यशाला होगी। नौ अगस्त को लखनऊ में होने वाली कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेंगे। बाकी तीनों मंडलों के लिए अभी दिन निर्धारित नहीं किया है। कार्यशाला में मनरेगा योजना से वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में किए पौधरोपण, तालाब, खेत तालाब, वर्मी, नेडप कंपोस्ट, नदियों का पुनर्रुद्धार, चारागाह विकास जिला स्तर पर हुए कार्यों की एचडी क्वालिटी के फोटोग्राफ प्रस्तुति कर प्रदर्शनी में रखे जाएंगे। कार्यशाला के माध्यम से किसानों के लिए किए गए कार्यों के बारे में कार्यों को परखा जाएगा। जिला स्तर पर अफसरों को सम्मानित भी होंगे। ग्राम्य विकास अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने डीएम को निर्देशित किया है कि समय पर फोटो मनरेगा प्रकोष्ठ की ई-मेल पर पहुंच हर हाल में छह अगस्त दिन सोमवार तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। जिस भी जिले के फोटो नहीं मिलते हैं, उसे कार्यशाला से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें