फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ अभियान, दूसरी तरफ पॉलीथिन में बिकता रहा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एक तरफ पॉलिथीन के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने अभियान चलाया, दूसरी ओर से व्यापारियों द्वारा लोगों को इसमें सामान रखकर दिया जा रहा था। बाजार में सुबह से शाम तक सैकड़ों लोगों को पॉलिथीन में ही सामान रखकर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद इस पर अध्यादेश आएगा। सरकार का आदेश जारी होते ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं ने इसके लिए विशेष अभियान चलाया। एक तरफ तो लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी जा रही है कोई भी सामान रखकर न दिया जाए। सरकार और पालिका के आदेशों के बावजूद बाजारों में बिना किसी रोकटोक के दुकानदार इनमें ही सामान भरकर दें रहे हैं। लोग हाथों में सामान से भरी पॉलिथीन को लटकाकर आते-जाते हुए आसानी से बाजारों में देखे गए। एक तरफ नगर पालिका के कर्मचारी व्यापारियों से इन्हें जब्त कर रहे है। दूसरी ओर दुकानदार लोगों को इनमें सामान रख दें रहे थे।
ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि सख्त आदेश जारी कर दिए पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद रहेगा। सरकार ने जो दंड का प्रावधान किया उसके अनुसार कार्रवाई होगी। धीरे-धीरे शहर में इसे लागू करा दिया जाएगा। कर्मचारियों ने पांच किलो पॉलीथिन जब्त की और 500 रुपये का जुर्माना वसूला। वरिष्ठ लिपिक महेश चंद शर्मा, दीपक कुमार यादव, शीतल कुमार, सचिन धामा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार आदि रहे। इसके अलावा एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने नगर पंचायत अमीनगर सराय में पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। व्यापारियों को इसके प्रति जागरूक किया। इससे होने वाले पर्यावरण के नुकसान को बताया।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अभियान से व्यापारियों में हड़कंप
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदारों को चेतावनी दी इसका इस्तेमाल किया तो जुर्माना वसूला जाएगा। वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया । बताया कि छह दुकानदारों से तीन सौ रुपये का जुर्माना पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर वसूला है। नगर पंचायत के अभियान से व्यापारी और ठेला लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान में विनोद कुमार, सचिन, विक्की, महावीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें