फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल ने किए रिपेयरिंग से खड़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू नहीं की है। अभी चीनी मिल की रिपेयरिंग का कार्य शुरू न होने से इस बार पेराई सत्र लेट शुरू होने की संभावना है। इसका कारण मिल ने 100 प्रतिशत किसानों को गन्ना भुगतान करना बताया है।
पेराई सत्र शुरू कराने से पहले मिल की रिपेयरिंग की जाती है, जिससे अक्टूबर माह में मिल शुरू हो सके, लेकिन इस बार मलकपुर मिल ने रिपेयरिंग करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जिस कारण यहां पर देरी से पेराई शुरू होने की संभावना है। मिल प्रशासन ने डीसीओ को बताया कि कोर्ट के आदेश पर किसानों को 100 प्रतिशत गन्ने का भुगतान किया जा रहा है, जिस कारण रिपेयरिंग करने में परेशानी हो रही है। जब तक किसानों को 85 प्रतिशत गन्ने का भुगतान और 15 प्रतिशत मिल को नहीं मिलता वहां मिल में काम शुरू नहीं होगा। मिल प्रशासन की ओर से चीनी को बेचकर किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कराया जा रहा है। इस व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो इस बार मलकपुर का पैराई सत्र देरी से शुरू होगा। फिर से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी। सोमवार डीसीओ सुशील कुमार ने रिपेयरिंग में देरी करने पर यूनिट हैड विपिन चौधरी को जमकर फटकार लगाई। जल्द उन्हें मिल की रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समितियों से जारी होगी गन्ना पर्चियां
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने मिल सचिव और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस बार समिति के माध्यम से किसानों को पर्चिया जारी करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी डाटा समिति को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें