फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में चयनित निशानेबाजों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

पिचौकरा बिनौली की एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब परिसर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में सेना और एसएसबी में चयन होने पर क्लब के दो निशानेबाजों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्लब के होनहार पिस्टल शूटर पिचौकरा गांव निवासी वसीम मलिक पुत्र मकसूद मलिक ने दो माह पहले सेना में स्पोर्ट्स कोटे के लिए ट्रायल दिया। ट्रायल के आधार पर उसका भरतीय सेना में जनरल ड्यूटी सिपाही पद पर चयन हो गया। वह हैदराबाद स्थित आर्मी सेंटर में 12 अप्रैल को अपनी आमद दर्ज कराएगा। दूसरे पिस्टल शूटर गाजियाबाद निवासी प्रिंस चौधरी पुत्र जितेंद्र सिंह का सशस्त्र सीमा बल में स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। प्रिंस ने दिल्ली स्थित एसएसबी के सेंटर में ज्वाइन कर लिया। शुक्रवार को क्लब परिसर में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा और प्रधान फरमान खान ने दोनों प्रतिभावान शूटरों को स्मृति चिन्हन देकर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शमशाद अली, कोच बिट्टू खान, हसन मलिक, रहीस मलिक, राजीव गोस्वामी, अली रजा, हारून, शमीम, संजीव कुमार, मोहसिन, सलीम मलिक, सलीम मलिक, आजाद , इरफान मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें