बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली गांव में शुरू हुई रात और दिन की कबड्डी प्रतियोगिता में पहले दिन खेड़ा स्पोर्ट, दिल्ली और बड़ौली बी की टीम ने मैच जीते।
इस प्रतियोगिता में पहला मैच खेड़ा स्पोर्ट, दिल्ली और पावला की टीम के बीच हुआ। इसमें खेड़ा स्पोर्ट की टीम 10 अंक से जीत हुई। दूसरा मैच बड़ौली बी ने सोनीपत की टीम को नौ अंक से हराया। मैच पूरी दिन और रात में चलेगा। रेफरी की भूमिका सतेंद्र और सुनील वशिष्ठ ने निभाई। इस आयोजन में युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसमें संजय पंवार, सोनू, रविंद्र, मोनू, दीपक, आशीष, अक्षय, सौरभ आदि रहे।
इससे प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कबड्डी ग्रामीण आंचल का खेल है और मिट्टी के मैदान से यहां के खिलाड़ी बिना सुविधा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा जितनी अधिक प्रतियोगिताएं होगी, इससे खिलाड़ी को लाभ मिलेगा। उन्होंने गांव में प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजकों का आभार जताया।