फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने जुलूस के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वित्त विहीन शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त किया और शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां एडीएम लोकपाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में डीआईओएस दफ्तर पहुंचे और वहां भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने बताया कि मूल्यांकन का बहिष्कार पूरी तरह जारी है। सोमवार को धरने प्रदर्शन के साथ काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा, इसमें उन्होंने धारा 7 क (क) जैसी त्रुष्टि पूर्ण धारा को 7(4) में परिवर्तन, समान कार्य के लिए समान वेतन, कंप्यूटर एवं व्यवसायिक शिक्षकों को विनियमित करने, वित्त विहीन विद्यालयों में सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों की भांति मिलने वाली सभी योजनाओं और सुविधाओं को लागू कराना, सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों की भांति बीमा ईपीएफ योजना का लाभ देने, वित्त विहीन प्रधानाचार्य शिक्षकों के अनुभव को मान्य कर माध्यमिक शिक्षक चयन आयोग में शामिल करने की मांग शामिल थी। इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन डीआईओएस पीके मिश्रा को सौंपा। इसमें राज कुमार त्यागी, अजय कौशिक, अरुण त्यागी, कुलदीप, सुनीता, रामेश्वर दयाल, रेखा, राजेश प्रीति, नीलम, श्रीपाल, संदीप जैन, राजेश, नतन जैन, शालिनी जैन, शिमला, निरूपमा त्यागी, मुकेश कुमार, तनसीर अली, पंकज कुमार आदि रहे।
दूसरी तरफ माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों ने विधायक योगेश धामा को भी शिकायती पत्र सौंपा। विधायक को अपनी शिकायतों से अवगत कराया। उन्होंने विधायक से विधानसभा में उनकी समस्या को उठाने की मांग की। विधायक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें