फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव में महिलाओं की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में महिलाओं की सरकार है। ग्राम प्रधान महिला है, इसके अलावा सभी ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर महिलाएं काबिज हैं। गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी महिलाएं हैं। महिलाएं ही गांव के विकास की योजनाओं को लागू कर रही है।
विज्ञापन

किशनपुर-छपरौली मार्ग पर बसे मुकंदपुर की प्रधान रश्मि ने समाजशास्त्र विषय से एमए किया। इस गांव की सभी सदस्य महिलाएं ही हैं। प्रमिला, मुनेश, राजबीरी, सविता, बाला, इंद्र बाला, संतोष, ब्रजेश, गुलशाना, संगीता, अनीता, नीमा, शकुंतला, शहनवाज शामिल हैं। ग्राम प्रधान रश्मि ने गांव में विकास कार्य के प्रशासनिक समिति, निर्माण कार्य समिति, नियोजन एवं विकास समिति, जल प्रबंधन समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, शिक्षा समिति का गठन किया और इनकी बागडोर पर पंचायत सदस्यों को सौंपी है। उन्होंने कहा सभी महिलाएं एकजुट होकर गांव के विकास में योगदान दे रही हैं।
वमहिलाओं तक पहुंचे लाभ
रमाला। ग्राम प्रधान का कहना है कि महिलाओं को विविध योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, उज्ज्वल योजना, व्यवसाय सृजन आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह पर रोक लगाना भी उनका मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें