फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में नूपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कालिंदी कॉलेज में सोमवार को भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । सिंडिकेट बैंक बड़ौत के सौजन्य में आयोजित प्रतियोगिता में नूपुर ने कहा नैतिक चरित्र की शिक्षा प्रारंभ से ही दी जाना चाहिए। पायल ने कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर चलता है। यदि हमें अच्छे नेता चुनें तो भ्रष्टाचार स्वयं खत्म हो जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि मेरा देश मेरा घर है। यदि घर मेें भ्रष्टाचार होगा तो भारत कैसे भ्रष्टाचार से बच सकता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीटीसी छात्रा नूपुर चौधरी प्रथम, पायल कश्यप द्वितीय और शिवकुमार ने तृतीय प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आरऐ गर्ग ने कहा चाहे राजनीति हो, बेकिंग क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो, धार्मिक क्षेत्र हो, सभी में भ्रष्टाचार है। इसके लिए हमें स्वयं इसमें शामिल न होने पर मना करना होगा। तभी भ्रष्टाचार मिट सकेगा। प्रतियोगिता में हिमानी, सागर, निकिता, डॉ. सुनीता, रीना जैन, विनोद, सचिन वर्मा, भारती, योगेश तोमर, विपिन डबास, देशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें