बागपत। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में चरित्र चित्रण प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर बच्चों की देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए प्रतियोगिता हुई।
सोमवार को आयोजित चरित्र चित्रण प्रतियोगिता में प्रबंधक नितिन कुमार मानव ने कहा कि विद्यालय में इस प्रतियोगिता के मकसद केवल बच्चों में देशभक्ति से लेकर जीवों के प्रति दया के प्रति जागरूक करना है। इसी आधार पर बच्चों ने देशभक्त, देवी-देवता और जीव जंतु की वेशभूषा पहनकर प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों की इस चित्रण को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस दृश्य से अलग ही समा बांधा हुआ । प्ले कक्षा के बच्चों फल, सब्जी, पेड़, पौधे बनकर अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में प्रणव, वृंदा, आन्या, अनिका, आकांक्षी, तेजस, ओजस, वाणी प्रथम रहे। प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। शिक्षिका रूचि जैन, अल्पना शर्मा, शिवानी, संगीता, प्रियंका, साक्षी, करिश्मा, सरिता, विशाखा, विभा आदि रहे।