बड़ौत (बागपत)।
हाईवे पर स्थित शिव शक्ति होंडा शोरूम में शुक्रवार को आयोजित समारोह में नेपाल में हुई इंडो नेपाल चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बोबी, रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल ब्रहम पाल तोमर और समाजसेवी पिंटू तोमर ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा बागपत के खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन पर देश व विदेशों मेें झंडा लहरा रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बोबी ने बताया कि 29 दिसंबर 2017 से एक जनवरी 2018 तक पोखरा नेपाल में इंडो नेपाल स्पोर्ट चैंपियनशिप चली। इसमें बागपत की सीनियर और जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ने गोल्ड मेडल जीती। टीम के खिलाड़ी सौरभ छिल्लर को सीनियर वर्ग में और सुखचिंद्र राणा को जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा 200 मीटर रेस में सचिन कश्यप, 400 मीटर में सचिन और 800 मीटर मेें आसिफ ने गोल्ड मेडल जीता। सब-जूनियर कबड्डी में शिवम जावला को बेस्ट रेडर चुना गया। वॉलीबाल और फुटबाल में भी टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इस टीम ने सीरीज पर कब्जा किया। बोबी तोमर और कर्नल ब्रहमपाल तोमर ने विजेता टीम के सदस्यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमेें डॉ. मनीष तोमर, फारूख अली, श्रवण तोमर, प्रिंस, प्रीत, आशीष, सुमित, अनुज, अक्षय, कुलवीर, अभिषेक, राम, सुधीर, केतन सरोहा, विनायक राणा, विकुल पंवार, अमर, विशाल धामा, आसिफ, परीक्षित ढाका, सागर आदि रहे।
दूसरी तरफ बिनौली के अमर धामा और अजित धामा के उक्त चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों ने गांव में पहुंचने पर दोनों का स्वागत किया। इनमें संदीप धामा, सोहनवीर, वीपी सिंह, डीएस तोमर, कमल शर्मा, डॉ. बाबू सिंह, डॉ. महेश कश्यप आदि रहे।