बड़ौत (बागपत)।
सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर लगवाने के शासनादेश और सीडीओ के आदेश के बाद भी अवर अभियंता लापरवाही बरत रहे हैं। सीडीओ ने इस्टीमेट न बनाने वाले अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कार्य सुनिश्चित न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला के सरकारी विद्यालयों मेें जमीन पर बैठने वाले बच्चों के लिए फर्नीचर लगवाने की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शासन से विद्यालयों में ग्राम पंचायत की धनराशि से फर्नीचर लगवाने का शासनादेश जारी किया। शासनादेश मेें स्पष्ट है कि विद्यालय ग्राम पंचायत की संपत्ति है। इसमें टूट-फूटी, मरम्मत, रंग-पुताई के अलावा फर्नीचर भी लगवाया जा सकता है। शासनादेश जारी होते ही प्रशासनिक अफसर हरकत में आए गए है। मामले को गंभीरता से लेकर सीडीओ चांदनी सिंह ने इस संबंध में क्षेत्र के शिकोहपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगने वाले फर्नीचर के लिए अवर अभियंता विपिन त्यागी को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए, लेकिन अवर अभियंता इस्टीमेट बनाने मेें लापरवाही बरत रहे हैं। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और अवर अभियंता विपिन त्यागी से इस्टीमेट न बनाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कार्य सुनिश्चित न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है। शासनादेश का उल्लंघन बर्दास्त नहीं होगा।