युवती बरामद, युवक हिरासत में
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की 15 दिसंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक से लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लड़की ने बताया कि वह बालिग है। अपने फुफेरे भाई से अपनी मर्जी से उसके साथ नोएडा जाकर प्रेम विवाह कर लिया है। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
------
घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मारने
के विरोध पर दंपति को पीटा
अग्रवाल मंडी टटीरी। अब्दुलपुर मेवला निवासी रहीसू ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में घोड़ा-बुग्गी से जा रहा था। कस्बे में रेलवे फाटक के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार में सवार लोगों ने अभद्रता करते हुए उस पर हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी पत्नी आशिया के साथ भी मारपीट की। वह घायल हो गई। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। उसने कस्बा चौकी पर शिकायत की है।