फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन छह घंटे पढ़े, ट्यूशन की नहीं पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई देहरादून और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने शिक्षकों को बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मन लगाकर छह घंटे की पढ़ाई भी पर्याप्त है। शिक्षक और अभिभावक भी अपने जिम्मेदारी को समझें और बच्चों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

बुधवार को लक्ष्य पब्लिक स्कूल और डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक रणवीर सिंह ने दाखिले, परीक्षा और मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समस्याएं सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है, उनके चरित्र निर्माण के लिए कार्य करें। शिक्षा ही एक मात्र साधन है, इससे सोच और जीवन स्तर बदल है। प्रधानाचार्यों से आह्वान किया शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति लाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। इसका सीबीएसई पूरा सहयोग रहेगा। स्कूल चेयरमैन और सीबीएसई के सिटी काऑर्डिनेटर बीके शर्मा और प्रधानाचार्य रूचिरा ने भी शिक्षा के बारे में जानकारी दी। अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी विचार रखे।
डीएवी स्कूल में क्षेत्रीय निदेशक के आगमन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर निदेशक ने कहा हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में मॉडरेशन पॉलिसी समाप्त होने वाली है। इससे बच्चों को फायदा होगा। कक्षा एक में माता पिता एक घंटा और इंटर में बच्चे खुद छह घंटे खुद पढ़ाई की आदत डालेंगे तो उन्हें ट्यूशन और कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। नशा और बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल की प्रबंधक डॉ. अल्पना शर्मा ने बच्चों को सफलता के बारे में टिप्स दिए। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें