बागपत। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्म अलीपुर गढ़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया । अहैड़ा गांव में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला महामंत्री डॉ. जितेंद्र नैन ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय से निकालकर खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया । इसमें कॉलेज की टीम ने दौड़, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें व्यायाम शिक्षक बिजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुशीला देवी, राजेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील मौजूद रहे।