फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में एकत्र करें डीबीटी का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना के लिए खेकड़ा तहसील का चयन हुआ है। जिला आपूर्ति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने एसडीएम खेकड़ा और जिला आपूर्ति अधिकारी को आधार कार्ड, एकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर को एकत्र कर विभागीय पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया इसके लिए एसडीएम खेकड़ा न्याय पंचायत रटौल क्षेत्र के विनयपुर, भेड़ापुर, डगरपुर, तिगरी, फुलैरा के गौना, सहवानपुर, मंसूरपुर, लहचौड़ा, फिरोजपुर के घिटौरा, निरोजपुर एम्मा, सांकरौद, भगौट, नंगलाबढ़ी, गढ़ी कलंजरी का डाटा एकत्रीकरण का कार्य कराएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग, विकास विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारी की ग्रामवार ड्यूटी लगाकर एक सप्ताह में राशन कार्डों का सभी रिकॉर्ड एकत्र करेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया न्याय पंचायत सांकरौद के पुरनपुर नवादा, मवीकलां, सुभानपुर, बड़ागांव के सैदपुर कलां, मुबारिकपुर, खैला, काठा के हरचंदपुर, सुन्हैड़ा, बड़ा गांव के बसी, महरामपुर, बंदपुर, फिरोजपुर के नूरपुर मुजविदा, हसनपुर मंसूरी, डूंडाहैड़ा, फिरोजपुर के पखरपुर गोठरा, अहमदनगर का सभी रिकॉर्ड एकत्र करेंगे। इसके लिए आपूर्ति, विपणन शाखा के कर्मचारी और अधिकारियों की ग्रामवार ड्यूटी लगाकर समय सीमा में कार्य पूरा कराएंगे।। डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को निर्देश दिए एकत्र किए गए डाटा को विभागीय वेबसाइट पर अपडेड कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें