फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति प्राप्त करने वाला छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह मेें अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रदान करने वाले छात्र को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम और रणपाल सिंह ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा प्रतिभा किसी व्यक्ति विशेष की मोहताज नहीं होती। यह बात कॉलेज के कक्षा 12वीं के छात्र लुहारी गांव निवासी मुफीद अली ने साबित कर दी है। बिना कोचिंग और कड़ी मेहनत के बल पर मुफीद ने जहां यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में अच्छे अंकों प्राप्त किए। वहीं अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए कराई परीक्षा में देशभर से चयनित 38 छात्रों में अपनी जगह बनाकर कॉलेज का नाम पूरे देश मेें रोशन किया है। डायरेक्टर चौधरी ने बताया छात्रवृत्ति मिलने पर छात्र मुफीद अली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी शुभकामनाएं दी। समारोह में मुफीद अली को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमें में सुशीला, दीपिका, ज्योति, पुष्पा, नेहा, सुमन, उर्मिला, शेखर, अक्षय, आकाश, टिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें