फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पालीटेक्निक कॉलेज के छात्र के साथ रैंगिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पालीटेक्निक के एक छात्र के साथ रैंगिग करने का मामला प्रकाश मेें आया है। इससे पालीटेक्निक प्रशासन में खलबली मच गई है। देर शाम तक पालीटेक्निक प्रशासन के लोग मामले को दबाने में जुटे रहे। वहीं, रैगिंग से परेशान छात्र ने मानसिक उत्पीड़न के चलते प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर पालीटेक्निक से अपना नाम कटाने की मांग उठायी है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रैगिंग का शिकार हुआ छात्र अनुराग कुमार पुत्र हरीशचंद फैजाबाद का रहने वाला है। वह दिगंबर जैन पालीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष इवनिंग का छात्र है। वह गुराना रोड गली नंबर 13 में दूसरे छात्रों के साथ किराये के कमरे में रहता है। अनुराग कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य राजेश कुमार को अपने परिजनों के साथ मिलकर शिकायती पत्र दिया, जिसमें उसने बताया दो दिन पहले गली नंबर सात में रहने वाले पालीटेक्निक के सीनियर्स ने उसके साथ रैंगिग की। बताया रात 11 बजे कमरे में सोया हुआ था। तभी सीनियर्स आठ-दस छात्र वहां पर पहुंचे और उसे उठाकर अपने कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर पहले से ही प्रथम वर्ष के तीन अन्य छात्र भी मौजूद थे। उन तीनों के अलावा अनुराग कुमार के साथ भी सीनियर्स ने रैंगिंग करते हुए पूरी रात उसे परेशान रखा और गाली-गलौच करते हुए जमीन पर पेंसिल गिराकर उसे मुंह से उठाने को कहा। कई-कई तरह की शर्तें अनुराग के सामने रखते हुए उसे गलत कार्य कराएं गए। अनुराग के साथ हुई रैंगिग की सूचना पर पालीटेक्निक प्रशासन में खलबली मच गई। देर शाम तक पालीटेक्निक प्रशासन मामले को दबाने में लगा रहा। पीड़ित छात्र मानसिक रूप से परेशान है। उसने प्रधानाचार्य राजेश कुमार को पत्र भेजकर पालीटेक्निक से नाम कटाने की मांग उठायी है। इस संबंध मेें पालीटेक्निक प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें