बड़ौत (बागपत)।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में कई माह से माहौल खराब कर रही युवतियों पर आखिरकार बृहस्पतिवार को गाज गिर गई। अधिशासी अभियंता ने जांच कर युवतियों को हटा दिया। उन्होंने कहा यदि किसी कर्मचारी ने कार्यालय का माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
पिछले कई सप्ताह से विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार को शिकायत मिल रही थी कि कार्यालय में प्राइवेट तौर पर काम कर रही युवतियां लगातार कार्यालय का माहौल खराब कर रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है दफ्तर में तैनात युवतियां में से एक युवती कार्यालय के लेखाकार के साथ अश्लील हरकतें तक करती है, इससे कार्यालय में तैनात अन्य स्टाफ को परेशानी होती है। शिकायत को गंभीरता से लेकर ो अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने मामले की जांच की तो शिकायत सही मिली। उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यालय से युवतियों को हटा दिया और लेखाकार को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कहा दफ्तर में माहौल खराब होने की शिकायत मिली। इसकी जांच की। जांच में शिकायत सही मिलने पर युवतियों को कार्यालय से हटा दिया।