खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी एक महिला को ऑनलाइन गेम में रुपये दोगुने करने के लालच में 90 हजार की चपत लग गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की।
नगर निवासी एक महिला सोमवार सुबह कोतवाली पहुंची। वहां उसने बताया कि सोमवार सुबह उसे इंटरनेट पर रुपये डबल करने वाला एक गेम मिल गया। उसने मोबाइल में गेम को डाउनलोड कर लिया। गेम की शुरूआत तीस हजार से होनी थी। गेम में शर्त थी कि जीतने पर डबल यानि साठ हजार रुपये उसके खाते में पहुंच जाएंगे। उसने आनलाइन तीस हजार रुपये गेम में लगा दिए। वह गेम हार गई। इसके बाद उसने दोबारा तीस-तीस हजार रुपये लगाए। वह तीनों बार गेम हार गई। पीड़ित ने पुलिस से रुपये वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद