फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के 85 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
बड़ौत में रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के बाद अमर उजाला की ओर मिला प्रशस्ति पत्र दिखाता दिव्या? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिले के 85 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आस्था मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल बड़ौत में आयोजित रक्तदान कैंप में 85 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। यह पुण्य का कार्य है। जरूरतमंदों की मदद के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान जरूरी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान कैंप का आयोजन किया। एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के अभियान में अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने भी युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैंप में रक्तदान के लिए 101 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 85 लोगों ने रक्तदान किया है। 16 लोगों का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग की ओर से भावी रक्तदाता के रूप में किया गया है।

बड़ौत में रक्तदान करने के बाद अमर उजाला की ओर से मिला प्रशस्ति पत्र दिखाता बागपत निवासी पूर्व सभा- फोटो : BAGHPAT

बड़ौत में रक्तदान शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाते डॉ अनुराग वाष्र्णेश- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें