फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर होमगार्ड से अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर होमगार्ड से अभद्रता, हंगामा
विज्ञापन

बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे फाटक के पास चेकिंग कर रहे होमगार्ड के साथ मैजिक चालक ने अभद्रता की। जहां पुलिस ने आरोपी मैजिक चालक को पकड़ लिया गया। घटना के दौरान काफी समय तक हंगामा भी हुआ। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां चालक ने होमगार्ड से माफी मांगी, पुलिस ने बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे फाटक के पास पुलिस शुक्रवार की शाम डग्गामार वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सवारियों से लदी एक मैजिक को होमगार्ड ने हाथ देकर रोक लिया। जहां गाड़ी रोककर मैजिक चालक ने होमगार्ड कुशलपाल के साथ अभद्रता की। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाली पहुंचने के बाद आरोपी मैजिक चालक मान मनोव्वल करने लगा और होमगार्ड से माफी मांगी। आरोपी मैजिक चालक के परिवार वाले भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें